सोमवार, मार्च 19, 2012

तो विराट बनेंगे अगले कप्तान

दिल्ली के युवा बल्लेबाज विराट कोहली हर तरफ अपना जलवा बिखेर रहे हैं। पहले उन्होंने लगातार दो कैलेंडर इयर में 1000 से अधिक रन बनाए। इसके बाद सबसे तेज 3000 वनडे रन और 10 शतक। अब पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी और सबसे भाग्यशाली 183 रन की पारी खेलकर वो अपने हम उम्र खिलाड़ियों से कई कदम आगे निकल गए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने भारतीय क्रिकेट का सबसे भाग्यशाली स्कोर बनाया। भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास में जिस भी खिलाड़ी ने 183 रन की पारी खेली है, वो टीम का कप्तान जरूर बना है। और सिर्फ कप्तान नहीं सबसे सफल कप्तान।

सबसे पहले बंगाल के स्टार क्रिकेटर सौरव गांगुली श्रीलंका के खिलाफ 183 रन की पारी खेलने के बाद टीम इंडिया के कप्तान चुने गए। गांगुली ने 26 मई, 1999 को श्रीलंका के विरुद्ध यह पारी खेली थी। महज तीन महीने बाद वो टीम के कप्तान बन गए। 5 सितंबर 1999 को उन्होंने बतौर कप्तान पहला वनडे खेला।

इसके बाद बारी थी रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी की। धोनी को यह लकी इनिंग्स खेलने के बाद दो साल तक इंतजार करना पड़ा। उनकी किस्मत ऐसी चमकी कि अब तक टीम को रिकॉर्ड जीत दिला रहे हैं। 

धोनी ने 31 अक्टूबर 2005 को श्रीलंका के ही खिलाफ 183 रन की पारी खेली थी। इसके बाद 29 सितंबर 2007 को उन्होंने बतौर कप्तान पहला वनडे खेला।

धोनी से एक कदम पीछे रहे गांगुली

धोनी और गांगुली के बीच इस पारी के अलावा और एक समानता है। दोनों ने अपनी कप्तानी से टीम को सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकॉर्ड जीत दिलाई। गांगुली की कप्तानी में टीम ने जहां इंग्लैंड के खिलाफ 325 रन का लक्ष्य हासिल किया, वहीं धोनी की अगुवाई में पाकिस्तान के खिलाफ 329 रन के टार्गेट को पार कर लिया।

गांगुली ने 2003 वर्ल्डकप में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2011 में धोनी की कप्तानी में टीम दूसरा वर्ल्डकप खिताब जीती। 

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो गांगुली की अगुवाई में टीम ने विदेशी धरती पर जीत का स्वाद चखा, वहीं धोनी की कप्तानी में भारत टेस्ट की नंबर एक टीम बना।

विराट में है धोनी और गांगुली सा दम

विराट कोहली में धोनी और गांगुली दोनों के गुण हैं। कोहली समझदारी भरी विस्फोटक पारी खेलने में माहिर हैं। साथ ही अंडर-19 वर्ल्डकप का खिताब जीतकर वो अपनी लीडरशिप क्वालिटी भी दिखा चुके हैं।

यदि यह संयोग जम गया तो कोहली जल्द ही टीम इंडिया की कमान संभालेंगे और टीम को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

thanx 4 yr view. keep reading chandanswapnil.blogspot.com

यहां खाकी बदनाम :- नशा तस्करों से मोटी रकम वसूलने वाले सहायक थानेदार और सिपाही नामजद, दोनों फरार

यहां खाकी बदनाम :- नशा तस्करों से मोटी रकम वसूलने वाले सहायक थानेदार और सिपाही नामजद, दोनों फरार एसटीएफ की कार्रवाई में आरोपियों से...