रेल मंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा की कि प्रख्यात पाश्र्व गायकों मोहम्मद रफी और किशोर कुमार और सिख गुरू गोबिंद सिंह, कवि मोहम्मद इकबाल के नाम पर कोलकाता मेट्रो स्टेशनों के नाम रखे जाएंगे।
दक्षिण के 24 परगना जिले के जोका से शहर के मध्य में स्थित बी.बी.डी. बाग तक एक नई मेट्रो लाइन की नींव रखे जाने के मौके पर आयोजित समारोह में ममता ने कहा, ""हम मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के नाम पर स्टेशनों के नाम रखेंगे। कोलकाता में बहुत से सिख हैं और उनकी भावनाओं का ध्यान रखते हुए हम एक स्टेशन का नाम गुरू गोबिंद सिंह के नाम पर रखेंगे।"" उन्होंने यह भी कहा कि अन्य स्टेशनों के नाम पूर्व भारतीय फुटबॉल खिल़ाडी गोश्थो पाल और गायिका मोहिनी चौधरी के नाम पर रखे जाएंगे। उन्होंने कहा, ""हम मोहिनी चौधरी के नाम पर भी एक स्टेशन का नाम रखेंगे। हम शहर के खेल केंद्र मैदान क्षेत्र की मैट्रो का नाम गोश्थो पाल के नाम पर रखेंगे। "सारे जहां से अच्छा" जैसा अमर गीत देने वाले मोहम्मद इकबाल को भी हम इसी तरह सम्मानित करेंगे।"" कोलकाता में 16.72 किलोमीटर की लंबाई में 13 स्टेशन बनेंगे और 2,619.02 करो़ड रूपये की लागत से उनका निर्माण होगा। ममता ने कहा कि अन्य सात स्टेशनों के नाम स्थानीय लोगों की राय लेने के बाद रखे जाएंगे।
.
patarkar mann jab bhi kahin ghumkaree par nikal padta hai to kuch kamaal ho jata hai
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
यहां खाकी बदनाम :- नशा तस्करों से मोटी रकम वसूलने वाले सहायक थानेदार और सिपाही नामजद, दोनों फरार
यहां खाकी बदनाम :- नशा तस्करों से मोटी रकम वसूलने वाले सहायक थानेदार और सिपाही नामजद, दोनों फरार एसटीएफ की कार्रवाई में आरोपियों से...
-
आधुनिक जनसंचार माध्यमों में टेलीविजन का महत्वपूर्ण स्थान है टेलीविजन के विकास के फलस्वरुप सूचना विस्फोट हुआ है टेलीविजन क्या दर्जनों चैनल ...
-
टेलीविजन में सभी तरह के कार्यक्रमों का निर्माण एक टीम वर्क से होता है इसमें बहुत सारे लोग मिलजुल कर कार्य करते हैं और अपनी प्रतिभा से अधिक...
-
Captain govt miserably failed to deal with drugs: Dr SS Johl Popularly known as ‘kali nagni’ in Punjab (the black female serpent,) op...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
thanx 4 yr view. keep reading chandanswapnil.blogspot.com